फोटो 33 : सोनीपत के गन्नौर स्थित एसडीएम कार्यालय में लगे समाधान शिविर के दौरान जनशिकायतें सुनते
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम प्रवेश कादियान ने लोगों की सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान तय समय में होना चाहिए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दें।
एसडीएम अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरानी शिकायतों को लंबित न रखें व अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर जल्द निवारण करवाएं। पुरानी शिकायतों का निवारण भी जल्द आपसी समन्वय बनाकर करें। शिकायतों के समाधान में केवल कानूनी या प्रशासनिक दृष्टिकोण पर्याप्त नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता सोच भी जरूरी है।
यदि प्रशासन नागरिकों को पारदर्शी और संतोषजनक समाधान देने में सफल होता है तो इससे जनता का विश्वास बढ़ता है और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित, एएफएसओ हरेंद्र व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।