पीजीआई खानपुर अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते एसडीएम अंकित कुमार व साथ मौजूद अधिकारी। स्रोत : प्
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने मंगलवार को भगत फूल सिंह पीजीआईएमएस खानपुर कलां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने युवाओं को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को खराब कर देता है। नशे की वजह से कई बार घरेलू विवाद और अपराध भी बढ़ते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह शिक्षा, खेल और अच्छी गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने जीवन को सही दिशा दें।
एसडीएम ने समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि इसे रोकने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी आगे आना होगा। अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. योगेश गोयल, डॉ. सन्नी, डॉ. जोगिंदर और सहायक अरुण भी मौजूद रहे।