फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्री प्रेसिडेंट स्काउट टेस्टिंग शिविर के लिए स्काउट्स रवाना

Thu, 17 Oct 2024 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 11 स्काउट्स अपने स्काउट मास्टर के साथ वीरवार को अंबाला कैंट के लिए रवाना हुए। जहां वह 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले प्री प्रेसिडेंट स्काउट टेस्टिंग शिविर में हिस्सा लेंगे। यह शिविर स्काउट्स के नेतृत्व कौशल को निखारने, सेवा की भावना को प्रबल करने और शारीरिक व मानसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य नताशा छाबड़ा व शिक्षकों ने बताया कि यह शिविर युवाओं को न केवल नेतृत्व, बल्कि सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण में भी और अधिक सक्षम बनाएगा। हमारे स्काउट्स इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का और बेहतर अनुभव करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शिविर उनके व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरणा देगा। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें