गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गए। थाना बड़ी में दी शिकायत में पानीपत के विकास नगर निवासी सीमा ने बताया कि उनके पति विपिन बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में गाड़ी चलाते हैं। 18 दिसंबर को वह स्कूटी से गांव बड़ी की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद