राई। गांव पाबसरा के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पाबसरा निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मनीष कुमार कुंडली में कार्यरत थे। वह शुक्रवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर काम के सिलसिले में कुंडली के लिए निकले थे। जब वह गांव से कुछ दूर गए तो कार सवार ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सड़क पर गिरकर मनीष ने दम तोड़ दिया। कार सवार ने गांव के सोनी को भी टक्कर मारी है। सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहित कहा कहना था कि उनके भाई की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उन्हें पत्नी आरती से एक माह का बेटा है। परिवार जहां कुछ दिन पहले खुशियां मना रहा था अब गम में डूब गया है।