फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 62 लाख से बनेगी विज्ञान लैब, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए शैक्षिक अवसर

Mon, 01 Sep 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव व हुल्लाहेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को जल्द ही विज्ञान विषय की लैब की सुविधा मिल सकेगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से दोनों विद्यालयों में लैब के निर्माण पर करीब 62 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बारे में मुख्यालय से भी इस बारे में अलॉटमेंट भी मिल चुकी है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से दोनों गांव के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को और बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षा परियोजना परिषद से लैब का निर्माण करवाने की मांग की थी।
इसके लिए विभाग की ओर से बजट तैयार कर भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मुख्यालय से अलॉटमेंट की मंजूरी मांगी थी। मंजूरी मिलने पर विभाग ने दोनों विद्यालयों में लैब का सात माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह मलिक ने बताया कि दोनों विद्यालयों में करीब 62 लाख रुपये की लागत से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान संबंधी विषयों की लैब का निर्माण करवाया जाएगा। विद्यालय में विषय संबंधी व्यवस्थाएं होने से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे प्रैक्टिकल रूप से विषयों का ज्ञान ले सकेंगे।

जिले के गांव भटगांव व हुल्लाहेड़ी के राजकीय विद्यालयों में लैब निर्माण करवाने के लिए बजट तैयार कर विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करके मुख्यालय से अलॉटमेंट भी प्राप्त कर ली है। दोनों गांव के विद्यालयों में मार्च 2026 तक लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाकर विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-सुजाता खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें