फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को गांव भिगान में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। मंत्री पंवार ने कहा कि जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों से डरते लोग दिन में भी बाहर नहीं निकलते थे, आज वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं। यह बदलते भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के युवाओं के हाथों में रोजगार के अवसर दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई प्रतिभा सेतु पहल से युवाओं की प्रतिभा देश के काम आएगी। इस पहल से परीक्षाओं में हारने वाले होनहार योग्य युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में अवसर देने में मदद मिलेगी। इस दौरान विधायक देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला पार्षद कविता शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें