फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल खेल प्रतियोगिता...25 अगस्त तक ब्लॉक व जिलास्तर पर करानी होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा ने ब्लॉक व जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की है। यह प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से सभी जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने स्तर पर प्रतियोगिता की समय-सारणी निर्धारित करें। प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करें और इसकी प्रति निदेशालय को प्रेषित करें। प्रतियोगिता में अंडर-14 में जनवरी, 2012 की जन्मतिथि से अधिक, अंडर-17 में जनवरी, 2009 की जन्मतिथि से अधिक व अंडर-19 में जनवरी, 2007 की जन्म तिथि से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतिभागियों के लिए निर्देश
-एक खिलाड़ी अधिकतम तीन खेल में भाग ले सकेगा।

-एथलेटिक्स व तैराकी के लिए एक खिलाड़ी तीन व्यक्तिगत व दो रिले स्पर्धाओं में भाग ले सकता है।

-किसी भी खिलाड़ी को एक कैलेंडर वर्ष में केवल एक आयु वर्ग में भाग लेने की अनुमति होगी।

-प्रतियोगिता की तिथि से एक दिन पहले खिलाड़ी का सत्यापित बायोडाटा, फोटो व पात्रता प्रपत्र प्रशिक्षक की तरफ से जमा किया जाना अनिवार्य है।

-नगरपालिका/स्थानीय निकाय की तरफ से जारी जन्म प्रमाण पत्र (5 वर्ष पूर्व तक पंजीकृत)।
-कक्षा 8वीं व 10वीं की अंकतालिका।
-दस्तावेज अधूरे पाए जाने या गलत जानकारी देने पर संबंधित खिलाड़ी या टीम को प्रतियोगिता से वंचित कर दिया जाएगा।

-एक से अधिक स्कूलों में नामांकन पाए जाने पर संबंधित टीम को दो वर्षों के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा और व्यय की वसूली संबंधित संस्था प्रमुख से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिता सत्र में केवल एक बार खेल किट प्रदान की जाएगी।

-राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए मार्च पास्ट व शपथ समारोह के लिए सभी टीमों को अपने जिले का झंडा लाना आवश्यक होगा।

-टीम खेलों में कम से कम 4 टीमें और व्यक्तिगत खेलों में 4 खिलाड़ी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें