शिक्षा रत्न एवं दीपावली मिलन समारोह में सम्मानित करते हुए। स्रोत:स्कूल
सोनीपत (वि)। राई। हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन (हुसा) की राई इकाई की ओर से 28 अक्टूबर को बहालगढ़ स्थित रेनू विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में शिक्षा रत्न एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, हुसा प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मान, खंड शिक्षा अधिकारी उषा देवी और जिला अध्यक्ष राजेंद्र गाहल्याण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हुसा राई के प्रधान दिनेश चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में राई ब्लॉक के करीब 80 तथा अन्य ब्लॉकों के लगभग 40 स्कूल संचालकों ने भाग लिया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्कूल संचालकों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपप्रधान जयकरण झांझनिया, महासचिव नरेंद्र धीमान, सचिव सतीश चौहान, कोषाध्यक्ष रमेश कौशिक, वरिष्ठ सलाहकार जोगेंद्र अंतिल, कानूनी सलाहकार नवीन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।