फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को छात्रवृत्ति की वितरित

Tue, 07 Jul 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में छात्राओं को छात्रवृति वितरण के दौरान प्र
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में मेजर आशीर्वाद ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को प्रोत्साहित करना व स्पेशल स्कूल दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना रहा। उषा एमके गौड़ व महेंद्र गौड़ ने यह छात्रवृत्ति अपने दिवंगत पुत्र मेजर आशीर्वाद गौड़ के नाम पर शुरू की है। यह छात्रवृत्तियां हर वर्ष उन छात्राओं को प्रदान की जाएगी जो महाविद्यालय में अलग-अलग संकायों में प्रथम स्थान हासिल करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने की। समारोह में भूमि, डिंपल, कोमल, ललिता, नैना, यशिका, सोनिया एवं पायल को छात्रवृत्तियां प्रदान की। साथ ही स्पेशल स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों को वर्दियां वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


मेजर आशीर्वाद के नाम पर कराई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
मेजर आशीर्वाद के नाम पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गईं। इसमें तनु एवं डिंपल को प्रथम स्थान, इकरा व दीपांशी को द्वितीय स्थान और निधि एवं निधि को तृतीय स्थान हासिल हुआ। क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. नवीन वशिष्ठ ने निभाई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम शिवानी ने द्वितीय व खुशबू रानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रेरणा दिवस के इस मौके पर अनु, ममता व इकरा ने कविता, गायन, भाषण व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें