फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संदीप सिंघल बने सिटी क्लब ऑफ गन्नौर के अध्यक्ष

Tue, 07 Jul 2026 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में हुई बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सिंघल के साथ सिटी क्लब
विज्ञापन
गन्नौर। समाजसेवा व क्षेत्र के विकास में सहयोग करने के उद्देश्य से बनाई गई सिटी क्लब ऑफ गन्नौर की पहली बैठक निजी रेस्तरां में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संदीप सिंघल को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पवन जैन को संरक्षक, विकास जैन को सचिव व डाॅ. संदीप जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। सिटी क्लब शहर के विकास एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, अमित बत्रा, संजीव गुप्ता, राजेश जैन, नितिन जिंदल, सुनील जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें