फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सरपंचों ने ई-टेंडरिंग का जताया विरोध, पंचायत मंत्री के बयान को लेकर भड़के

Fri, 17 Feb 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
धरनारत सरपंच व जिला पार्षद संजय बड़वासनिया पंचायत मंत्री के बयान पर रोष जताते हुए। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ई-टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल नीति के विरोध में राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर सरपंचों का धरना वीरवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरनारत सरपंचों ने पंचायती राज मंत्री देवेंद्र बबली के उस बयान को लेकर रोष जताया, जिसमें उन्होंने पंचायत सदस्यों को बहुमत के आधार पर चार्ज देने की बात कही। सरपंचों ने पंचायत मंत्री को चेतावनी दी कि यदि लोकतंत्र से खेलने का प्रयास किया तो चुने हुए प्रतिनिधि सरकार की ईंट से ईंट से बजा देंगे। धरनारत सरपंचों का समर्थन करते हुए जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली लगातार भाईचारे को खराब करने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। जिससे सरपंचों में रोष है। पंचायत सदस्यों को बहुमत के आधार पर चार्ज देने का उनका बयान बचकाना है, जिसे जनप्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री सरपंचों की मांगे पूरी करने के बजाय लगातार आपसी भाईचारे को खराब करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं।
आराेप : विवादित बयान देकर सरपंचों को उकसा रहे पंचायत मंत्री
उन्होंने कहा कि सरपंच अपने हक को लेकर शांतिपूर्वक संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पंचायत मंत्री विवादित बयान देकर सरपंचों को उकसा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। पंचायत मंत्री को अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सरपंचों से बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए। सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान गांव जाजी से चांद, गढ़ी हकीकत से शमशेर दहिया, चिटाना से संजय, शहजादपुर से दीपक शर्मा, किलोहड़द से सतीश राठी, हुल्लाहेड़ी से जगमाल, सुनील कटारिया, तिहाड़ कला से पवन, तिहाड़ खुर्द से सुमेर दहिया, बागड़ू से प्रवीन, भठगांव से नीरज सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें