फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात बढ़ाने में सरपंच करें सहयोग : निदेशक

Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एसएमओ डाॅ. टीना आनं
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जितेंद्र कादियान वीरवार को 700 से कम लिंगानुपात वाले गांव आनंदपुर झरोठ, किडोली पहुंचे। उन्होंने गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल व सीएचसी फिरोजपुर बांगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कम लिंगानुपात वाले गांवों के सरपंचों से बात करते हुए लिंगानुपात बढ़ाने के बारे में चर्चा की। साथ ही गर्भवती का प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) पंजीकरण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निदेशक ने उपमंडल नागरिक अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. टीना आनंद व डाॅ. संजय कौशिक के साथ बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं, आपरेशन थियेटर, ड्रेसिंग सुविधा, डिस्पेंसरी, प्रयोगशाला और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। साथ ही मातृत्व स्वास्थ्य सेवा, नवजात शिशु जांच सुविधा और टीकाकरण सेवा की स्थिति जानी।
निदेशक ने मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर इलाज मिल रहा है। कुछ ने स्टाफ की संख्या बढ़ाने और सुविधा का विस्तार करने की जरूरत बताई। निदेशक ने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही आवश्यक सुधारों के लिए उचित कदम उठाएगी। उन्होंने संस्थागत डिलीवरी की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, मातृत्व स्वास्थ्य अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें