फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान के तहत दो पार्कों में किया पौधरोपण

विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के ट्रैफिक पुलिस चौकी के निकट हुडा पार्क में पौधरोपण करते शहरवासी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की सोनीपत शाखा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान के तहत शहर के दो पार्कों में पौधरोपण किया। बहालगढ़ रोड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास हुडा पार्क और नंदवानी नगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने तिकोना पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

विवेकानंद केंद्र कार्यकर्ता अनिल चुघ, दीपांकर, राहुल और संजय भूटानी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। रामपाल ठाकुर, जय नारायण शर्मा और क्षेत्र के बच्चों ने पौधरोपण किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय निवासियों ने रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें