फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में दाखिले के लिए सातवीं फिजिकल काउंसिलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को 27 पीजी समेत अन्य पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर दिया है। इसके लिए सातवीं फिजिकल काउंसिलिंग 31 अगस्त, आठवीं 3 सितंबर और नौवीं 7 सितंबर को होगी। तीनों काउंसिलिंग सुबह 9:30 बजे शुरू होंगी। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी संबंधित विभाग में पहुंचकर काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग का आयोजन रिक्त सीटों को भरने के लिए किया जा रहा है। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करनी होगी। सातवीं काउंसिलिंग के लिए 31 अगस्त, आठवीं के लिए 3 सितंबर और नौवीं के लिए 7 सितंबर की रात 11:59 बजे तक फीस जमा की जा सकेगी।
विश्वविद्यालय में पहले पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वे सीधे फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। काउंसिलिंग के दिन संबंधित विभागों में अटेंडेंस मार्किंग और आवेदन जमा करने का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को इसी समय में संबंधित विभाग में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

किसी विद्यार्थी को समस्या होने पर वह [admissionsdcrustm.org](mailto:admissionsdcrustm.org) पर ई-मेल कर सकता है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट [www.dcrustm.ac.in](http://www.dcrustm.ac.in) पर उपलब्ध है।
27 पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश का अवसर
कुलपति ने बताया कि एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंट साइंस, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी फिजिक्स, एमए इंग्लिश, एमबीए, एमएचए और एम.प्लान अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग सहित विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर मिलेगा। इसके अलावा एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, एमटेक सिविल हाइवे इंजीनियरिंग, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, एमटेक इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन), एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक बायोटेक्नोलॉजी और एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
एनईपी-2020 आधारित पाठ्यक्रमों में भी मौका
विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 आधारित पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश का अवसर दिया है। इनमें बीए इंग्लिश (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), बीबीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी केमिस्ट्री (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च), बीएससी मैथ (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) और बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) शामिल हैं।

फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले का अवसर
विद्यार्थी बीसीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) के चार वर्षीय पाठ्यक्रम में भी प्रवेश लिया जा सकता है। फ्रेंच और जर्मन भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स में भी दाखिले का अवसर है। विश्वविद्यालय के एडमिशन नोटिस में जिन कार्यक्रमों के साथ स्टार चिह्न दिया गया है, उनमें सीयूईटी-2026 का स्कोर भी स्वीकार किया जाएगा। इससे पात्र अभ्यर्थियों को दाखिले का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें