फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प से सिद्धि अभियान ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई मजबूती : सहकारिता मंत्री

Sun, 08 Jun 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि अभियान ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान की है। उससे दुनिया के सामने भारत की छवि बदली है। यह अभियान महज वचन नहीं, बल्कि मजबूत होते और बदलते भारत की गारंटी है। यह बात सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कही। वह शनिवार को भाजपा जिला गोहाना की सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत देश व प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में देश-प्रदेश में जो बदलाव हुए हैं, उसे जन-जन ने महसूस किया है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश को सुरक्षित सुरक्षा कवच का दायरा देने से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हजारों भारतीय विद्यार्थियों को सेफ पैसेज दिलवाना सुनिश्चित किया। दर्जनभर राष्ट्र के नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री को मिलना यह दर्शाता है कि भारत दुनिया के पटल पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिखाया कि देश के खिलाफ हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, डॉ. धर्मबीर नांदल, बलराम कौशिक, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सुनील मेहता, नरेंद्र गहलावत भी मौजूद रहे।
सांविधानिक जरूरत है नेता प्रतिपक्ष का पद भरा जाना
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की ओर से संगठन न बनाया जाना उनका विषय है। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम तय नहीं किए जाने से सांविधानिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। सरकार को सांविधानिक प्रक्रिया व गतिविधियों के संचालन में कई नियुक्तियां करनी पड़ती हैं। उनमें नेता प्रतिपक्ष का विचार महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोहतक जिले के गांव पहरावर स्थित गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस में चार शैक्षणिक संस्थान की आधारशिला रखी गई है, जो दिल और आत्मा से गौड़ संस्था से जुड़े हुए हैं। उन्हें मिलकर इन विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें