फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर गांव-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएगी जजपा

Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के गांव मलिकपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक करते जजपा जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा व अन्
विज्ञापन
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी के के जिला पदाधिकारियों ने गांव टिकौला, जैनपुर व मलिकपुर के लोगों के साथ बैठक की। असमें संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संकल्प लिया गया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को हर गांव और हर घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा ने बताया कि जजपा की विचारधारा पारदर्शी प्रशासन, आमजन की भागीदारी, युवा नेतृत्व को बढ़ावा और सर्वांगीण विकास को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सभी ने एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को आगामी चुनाव में सशक्त रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान राई हलका अध्यक्ष मास्टर दिनेश चौहान, राजपाल सेवली, रमेश पहलवान, बिजेंद्र आंतिल, युवा हलका अध्यक्ष सुनील बड़ौली, नंबरदार सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच प्रवेश त्यागी, अधिवक्ता अभिषेक त्यागी, मनोज त्यागी, आनंद त्यागी, प्रमोद त्यागी, अनिल त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें