फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच स्वच्छता प्रहरियों ने संभाली कमान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के वेस्ट रामनगर में स्वच्छता प्रहरी परिवार के सदस्यों के साथ सफाई करते मेयर राजीव
विज्ञापन
सोनीपत। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छता प्रहरी परिवार को ओर से श्रमदान अभियान चलाया गया। सर्वजातीय चौपाल से ओल्ड रोहतक रोड तक विभिन्न स्थानों पर सफाई कर खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा और सड़कों पर पड़ा घरों का मलबा हटाया गया। इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत स्वच्छता प्रहरी परिवार के सदस्यों ने खाली प्लॉटों में जमा कूड़ा-कचरा उठवाया। सड़कों पर लंबे समय से पड़े घरों के मलबे को भी हटाया गया, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिली।
इसके बाद टीम ओल्ड रोहतक रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। सदस्यों ने वहां परिसर में श्रमदान कर सफाई की और बुजुर्गों से मुलाकात की। बुजुर्गों ने स्वच्छता प्रहरी परिवार के सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन

स्वच्छता प्रहरी परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन या सफाई कर्मचारियों की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उनका उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं बल्कि समाज में स्वच्छता, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
मेयर राजीव जैन ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास कूड़ा न फैलाएं। खाली प्लॉटों में कचरा डालने और घरों से निकलने वाले मलबे को सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने से बचें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक सहयोग करें तो सोनीपत को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
इस दौरान प्राध्यापक दिलबाग सिंह, सुरेश वत्स, हवा सिंह आंतिल, जगत सिंह, आनंद दहिया, बिजेंद्र सिंह, विनोद, पार्षद सुनीता राठी, ईश्वर सिंह कौशिक और संदीप बतरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें