दशहरा मेला देखकर राई स्थित ताजपुर गांव लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को रेत भरे ट्राले ने मुरथल रोड पर स्थित पुष्पांजलि गार्डन के पास रौंद दिया। हादसे में दो एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मामूली घायल तीसरे युवक ने पुलिस को सूचना दी।
राई के गांव ताजपुर निवासी संदीप (22), इलियास (21) और विशाल (17) दशहरा मेला देखने सोनीपत आए थे। मेला देखकर लौट रहे तीनो युवक सोनीपत-मुरथल रोड से गांव लौट रहे थे। इलियास गाड़ी चला रहा था जबकि दोनों अन्य युवक पीछे बैठे थे।
जब इनकी बाइक मुरथल रोड पर स्थित पुष्पांजलि गार्डन के पास पहुंची तो रेत भरे ट्राले ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इलियास और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप मामूली रूप से घायल हो गया। संदीप ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्राले को लेकर मौके से फरार हो गया।