फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक से लाखों की धोखाधड़ी

Sat, 04 Oct 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली में एक गैस एजेंसी संचालक ने उसके साथ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। उसका आरोप है कि उसे गैस एजेंसी देने के नाम पर ठगी की गई, जबकि एजेंसी उसे दी ही नहीं गई। पीड़ित की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना कुंडली पुलिस को दी शिकायत में गांव वाजीतपुर, सबौली निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह प्रेम कालोनी स्थित प्रवीण गैस एजेंसी का संचालक है। उसने गैस एजेंसी के लिए फरीदाबाद स्थित इंडस गैस सर्विस से एजेंसी ली थी। इसके लिए उसने 19 जनवरी, 2013 को कंपनी के अधिकारियों को 26 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद उसे एक हजार गैस सिलेंडर दिए गए।

 करीब पांच माह तक उसे सिलेंडर की सप्लाई मिलती रही, बाद में सप्लाई बंद हो गई। उसने कई बार कंपनी के फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर चक्कर लगाए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में उसे पता लगा कि उसे गैस एजेंसी दी ही नहीं गई है।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि इंडस फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, दशमेश प्लाजा, फरीदाबाद के मैनेजर दीपक चौधरी, निदेशक पवन कुमार, दिलीप कुमार, विजय व राकेश वर्मा ने उससे धोखाधड़ी की उसकी अमानत में खयानत की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें