फोटो :26: सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शेखर व शफीक। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान की हत्या के आरोपी सद्दाम को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी शेखर व शफीक को खानपुर अस्पताल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया। अब मामले की जांच स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट करेगी।
गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर हुई डकैती की वारदात ने दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया था। बाद में एसएयूजी प्रभारी अजय धनखड़ की पूछताछ में पता चला कि आरोपी मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट नरेला का शेखर और दिल्ली जेजे कॉलोनी निवासी शफीक देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने खेड़ी मनाजात-मल्हा माजरा रोड पर आएंगे।
पुलिस ने घेराबंदी की थी तो आरोपियों ने गोली चला दी थी। बचाव में शेखर व शकील गोली लगने से घायल हुए थे। दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच एसएयूजी को सौंपी है। एसएयूजी ने आरोपी सद्दाम को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।