फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक से मोबाइल फोन लूटकर खाते से उड़ाए 71700 रुपये

Thu, 21 Aug 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कुंडली स्थित निफ्टम चौक के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तीन श्रमिकों पर हमला करने के बाद एक का मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने ऑनलाइन खाते का पासवर्ड लेकर बैंक खाते से 71700 रुपये उड़ा लिए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव रामपुर कलां निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हॉल में प्याऊ मनियारी में किराए के मकान में रहते हैं। वह सोमवार रात को अपने दोस्तों सूरज और नीरज के साथ निफ्टम चौक पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार 3-4 युवक वहां पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने उनके साथ मारपीट की तो उनके दोनों दोस्त डरकर मौके से भाग गए। बदमाशों ने आशीष का मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर उनका पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद वह भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित आशीष ने बताया कि मोबाइल फोन से बदमाशों ने उसके बैंक खाते से 71 हजार 700 रुपए निकाल लिए। घटना के बाद उसने सिविल अस्पताल में इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी।

कुंडली थाना पुलिस ने आशीष के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें