फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक महिला ने 27 नवंबर 2024 को थाना कुंडली में शिकायत दी कि किसी ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला निरीक्षक सुदेश ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था और उसकी काउंसलिंग करवाई थी। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें