फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधक के क्रेडिट कार्ड से किए 49,501 रुपये ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने कंपनी प्रबंधक के क्रेडिट कार्ड से 49,501 रुपये ट्रांसफर कर लिए। उनको पहले एक रुपया भेजने का झांसा दिया गया और फिर 49,500 रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने कोई लिंक डाउनलोड भी नहीं किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला के रहने वाले मनोज कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह एलेन ओवरसीज कंपनी में खाता प्रबंधक हैं। उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। बुधवार रात को करीब आठ बजे उनके पास किसी का फोन आया। उसने बातों के झांसे में ले लिया और उनसे एक रुपया ट्रांसफर करने को कहा। एक रुपया भेजने के साथ ही उसके पास 49,500 रुपये चले गए। उनके मोबाइल पर 49,501 रुपये कटने का मैसेज आया तब उनको ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने न तो अपने पंजीकृत नंबर से ही बातचीत की थीं और न ही किसी एप या लिंक को डाउनलोड किया। उसके बावजूद उनके साथ ठगी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें