फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के स्टोर इंचार्ज को झांसा देकर खाते से 1.23 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के स्टोर इंचार्ज को झांसे में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से 1.23 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्हें क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी की गई। साइबर ठगों ने उनको लिंक भेजकर डाउनलोड कराया और दो बार में 1.23 लाख रुपये निकाल लिये। बैंक की ओर से जारी मेल में पेटीएम प्रबंधन ने जींद के रहने वाले व्यक्ति के पास रुपये ट्रांसफर करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र निवासी गौरव गोयल पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में स्टोर इंचार्ज हैं। सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में गौरव गोयल ने बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड हैं। उनके पास एक मैसेज आया कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है। उसको जारी रखने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक को डाउनलोड कर उसमें अपने कार्ड की डिटेल भर दी। रात में करीब ढाई बजे उनके खाते थे दो बार में एक लाख 23 हजार 118 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने उसकी जानकारी बैंक को दी। बैंक ने बताया कि राशि पेटीएम से ट्रांसफर की गई है। इस संबंध में पेटीएम प्रबंधन को मेल करके जानकारी मांगी गई तो पता लगा कि नकदी जींद के सफीदों निवासी विकास के खाते में ट्रांसफर की गई है। गौरव गोयल की शिकायत पर सीएम विंडो की तरफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। उसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें