फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल के डंपिंग प्वाइंट में सड़ रहा कूड़ा बढ़ा रहा बीमारी

Fri, 27 Mar 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में ओएसटी सेंटर के सामने बना डंपिंग प्वाइंट पर जमा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ओएसटी सेंटर के सामने बना डंपिंग प्वाइंट भर गया है। अस्पताल की सफाई के बाद यहां पर कूड़ा डाला जाता है लेकिन नियमित उठान नहीं होने की वजह से यहां पर कूड़े का ढेर लग गया है।
विज्ञापन

हालाता ऐसे हो गए हैं कि लोग डंपिंग प्वाइंट भरने के बाद कूड़ा बाहर ही फेंककर चले जा रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। समस्या कई दिनों से बनी हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और कर्मचारियों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। क्षय रोग और ओएसटी सेंटर के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेर से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इससे मरीजों और स्टाफ की सेहत पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब अधिक कूड़ा जमा होने पर उसमें आग लगा दी जाती है। इससे उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन और नगर निगम से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।
वर्जन
ओपीडी के समय गाड़ी खड़ी रहने के कारण और अस्पताल की सड़कों का निर्माण कार्य होने की वजह से सफाई मशीन नहीं आ पा रही है। इसके कारण सप्ताह में दो से तीन बार ही कूड़ा उठाया जाता है। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। -डॉ. आदित्य, डीएमएस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें