फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पानीपत रोड जाम

Wed, 10 Sep 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के एक मामले में उचित कार्रवाई न करने से नाराज मृतक के परिजन मंगलवार को पुलिस के खिलाफ भड़क उठे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली बीच में लगाकर गांव चिड़ाना में रोहतक-पानीपत मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


जाम लगाए जाने की सूचना पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों से जाम खुलवाया।

इस दौरान रोहतक-गोहाना से पानीपत और पानीपत से गोहाना-रोहतक आने वाले वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। गोहाना से जाने वाले वाहनों को पानीपत के लिए जहां किसी अन्य मार्ग से निकाला गया वहीं पानीपत से गोहाना की ओर आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


गांव शामड़ी पाना बूरान निवासी माया राम उर्फ पप्पू (30) पुत्र भले राम 3 सितंबर की रात करीब 11 बजे धान की फसल में सिंचाई करने खेत में गया था। जाम लगाए गए परिजन विजय, सुरेश, रमेश, अनिल, सुनील और गुलाब सिंह ने बताया कि खेत में ही उसका गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया।

इन लोगों ने मायाराम को डंडों से पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले में गांव के आठ लोगों के नाम और एक अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई थी लेकिन पुलिस ने दिलबाग पुत्र दयानंद को अभी तक गिरफ्तार किया है।

गुस्साए परिजन मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 11.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ समीप के गांव चिड़ाना से गुजर रहे नेशनल हाईवे संख्या 709 पर पहुंचे और वहा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली को बीच में खड़ा कर जाम लगा दिया।

परिजनों ने सीबीआई जांच कराए जाने के साथ अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उनको 8 सितंबर को मुंडलाना चौकी बुलाया था और दो घंटे तक वहां पर बैठाए रखने के बाद वापस भेज दिया।

करीब एक घंटे तक पानीपत-गोहाना मार्ग जाम रहने के बाद सूचना पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी कुलदीप देशवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई करते हुए दिलबाग को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की फाइल सोनीपत सीआईए स्टाफ के पास भेजने की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जाम को खोल दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें