साेनीपत बस अड्डा परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बस अड्डा में रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 15 मई को अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर तक न्याय मार्च निकालेंगे।
डिपो प्रधान मनजीत पहल, संजीव कुमार ने बताया कि सरकार की आरे से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। महानिदेशक के अड़ियल रवैये के खिलाफ सोमवार को डिपोस्तर पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मानी हुई मांगों को जल्द लागू नहीं किया तो 15 मई को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा परिवहन मंत्री अनिल के आवास पर अंबाला में न्याय मार्च निकालने के लिए मजबूर होगा। इसमें प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी शामिल होंगे। उसके बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो 20 मई को चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान अनिल कुमार, आनंद, रामकरण पटवारी, दिनेश, बिजेंद्र समेत अन्य रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।