फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मी ने अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगा निगला जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
रोडवेज अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाती हेल्पर की पत्नी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बस अड्डे पर वर्कशॉप में ड्यूटी के दौरान हेल्पर के पद पर तैनात कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर शनिवार को निगल लिया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों ने रोडवेज के अफसरों पर उत्पीड़न व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए परेशान होने के कारण हेल्पर के जहर निगलने की बात कही है। इस तरह के आरोप लगने के बाद रोडवेज में हड़कंप मचा हुआ है और जीएम ने मामले में जांच बैठा दी है। वहीं पुलिस भी हेल्पर के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बढ़मलिक का रहने वाला संदीप बस अड्डे पर वर्कशॉप में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान शनिवार को उसने वर्कशॉप परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद संदीप की तबीयत खराब हो गई। वर्कशॉप में तैनात साथी कर्मचारी उसकी हालत बिगड़ती देखकर शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। संदीप की हालत सोमवार के दिन भी गंभीर बनी हुई थी और उसका उपचार चल रहा है। संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि रोडवेज का एक अधिकारी पिछले काफी दिनों से संदीप का उत्पीड़न कर रहा था और उसके साथ गाली-गलौज करता है। इस कारण ही संदीप काफी परेशान रहता था। उसने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया था तो भाई से भी अपनी समस्या बताई थी। रोडवेज के अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगने से हड़कंप मच गया और अधिकारी इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं। हालांकि परिजनों के हंगामा करने के बाद मामले में जांच शुरू करा दी गई है।
जांच की जा रही है
वर्कशॉप में हेल्पर के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी और इस मामले में वर्कशॉप मैनेजर को जांच सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल जैन, जीएम रोडवेज
विज्ञापन

बयान लेने के बाद होगी कार्रवाई
बस अड्डे पर वर्कशॉप में हेल्पर के जहर निगलने का मामला आया है। अभी तक कर्मचारी के बयान दर्ज नहीं हो सके है। कर्मचारी के ठीक होने पर बयान दर्ज कर लिए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बिजेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज गीता भवन

प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन हेल्पर संदीप।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें