फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में ढूंढनी पड़ रही सड़क, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक

विज्ञापन
गांव भैंरा-दहिसरा मार्ग पर टूटी सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैंरा-बांकीपुर से खुर्मपुर, खटकड़, मनौली, जांटी से दिल्ली के गांव सिंघु जाने वाले रोड की हालत बदतर हो चुकी है। किसान आंदोलन के दौरान एनएच-44 बंद होने के बाद दिल्ली के लिए इसी मार्ग से सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता था। जिसके चलते यह सड़क टूटकर बिखर चुकी है। सड़क पर गड्ढे इतने अधिक हो गए हैं कि तारकोल की समतल सड़क को गड्ढों के बीच खोजना पड़ रहा है। गड्ढे में गिरकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसे लेकर आसपास के लोगों ने खुर्मपुर में बैठक कर रोष जताया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-44 किसान आंदोलन के चलते सवा साल तक बंद रहा था। ऐसे में वाहन चालक दिल्ली में आवागमन के लिए नांगल, अटेरना, मनौली से भैंरा-बांकीपुर, खटकड़, जांटी से होते हुए दिल्ली के गांव सिंघु के रास्ते आगे आवागमन करते थे। वाहनों की अधिकता के कारण यह सड़क खस्ताहाल है। बेशक अब वाहनों की दबाव कम हुआ है, लेकिन निर्माण या पैचवर्क नहीं होने से इस मार्ग से निकलना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आसपास के गांवों के लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद अधिकारी व जनप्रतिनिधि मार्ग के निर्माण के लिए करोड़ों का बजट पास करने के दावे तो कर रहे हैं, लेकिन इस इस मार्ग की कोई सुध नहीं ले रहा हैं। सितंबर में लोगों के प्रदर्शन के दौरान इस मार्ग पर गड्ढों में पत्थर डालकर उन्हें भरा गया था, लेकिन तारकोल नहीं डालने से वह पत्थर भी निकल चुके हैं। अब फिर मार्ग पर गड्ढे हो चुके हैं।
रविवार को सड़क की समस्या को लेकर गांव खुर्मपुर में आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों ने बैठक कर इस मार्ग के निर्माण की मांग की है। इस दौरान करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान ने कहा कि करोड़ों का बजट पास होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। जब लोगों ने भैंरा-बांकीपुर में प्रदर्शन किया था तो पत्थर डाल दिए गए थे, लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो वह आंदोलन की राह अपनाने पर विवश होंगे। इस मौके पर प्रधान नरेश, संजय, बबलू, मुकेश, प्रधान मांगेराम, ताहर सिंह, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
भैरा-बांकीपुर से मनौली जाटी रोड के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। बजट जारी करने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट जारी होते ही टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पंकज गौड़, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें