फोटो : 18: सोनीपत के आदर्श नगर में गली में भरा बारिश का पानी। संवाद
सोनीपत। जिले में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर मेें की गई पानी निकासी की पोल खोल दी। सोनीपत शहर में हुई 35 एमएम बारिश से सड़कों पर दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दिन की उमस भरी गर्मी से लोगों को जरूर रहात मिली है। जिले में सबसे अधिक बारिश राई में 44 एमएम दर्ज की गई है।
बारिश के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनियों में पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरपास पहले की तरह ही तालाब बन गया है। मॉडल टाउन, सेक्टर 14 और 15 जैसे पॉश इलाकों में भी पानी भर गया है।
मंगलवार रात में हुई बारिश का पानी दोपहर तक सड़कों से उतरा भी नहीं था कि बुधवार शाम को दोबारा से तेज बारिश ने सड़कों-गलियों को नदी-नालों का रूप दे दिया।
नालों की ढंग से सफाई न होने से खराब हुई स्थिति : नाले-नालियों की सफाई समय पर नहीं होने की वजह से पानी की निकासी बाधित रही। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों ने निगम अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
अगले दो दिन बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
फोटो : 18: सोनीपत के आदर्श नगर में गली में भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो : 18: सोनीपत के आदर्श नगर में गली में भरा बारिश का पानी। संवाद