सोनीपत। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के तीन मामलों मेें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पांच हजार रुपये का इनामी शामिल है।
क्राइम यूनिट पश्चिम की पुलिस ने अफीम तस्करी के दो आरोपियों हरदीप सिंह उर्फ दीपा और योगेश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 किलो 10 ग्राम अफीम और 2 लाख 52 हजार 800 रुपये बरामद हुए हैं। क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों विजय उर्फ चांदी और रवि उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10.82 ग्राम हेरोइन मिली है।
क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ एमडी की तस्करी में संलिप्त रवि उर्फ बूम बूम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.17 ग्राम एमडी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालते में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।