गन्नौर। जीटी रोड पर भिगान टोल प्लाजा के निकट दिल्ली-पानीपत लेन पर बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जाम में फंंस गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भिगान टोल प्लाजा से हलदाना बॉर्डर तक दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत की जा रही है। यह कार्य 10 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान पैचवर्क और लेयरिंग का काम किया जा रहा है। एक लेन बंद करने से जाम लग रहा है। संवाद