खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के स्वावलंब केंद्र में उद्यमिता संवाद में उ
- फोटो : 1
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के स्वावलंब केंद्र में उद्यमिता संवाद कराया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए प्रतिनिधियों ब्रेट बोनर, रेनू बोनर, डैनी अब्रिगो और टेरेसा अब्रिगो ने उद्यमिता, नवाचार और वैश्विक सोच पर अपने अनुभव साझा किए।
अमेरिकी प्रतिनिधियों ने कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए मेहनत, अनुशासन, जोखिम लेने का साहस और लगातार सीखते रहना जरूरी है। छात्राओं ने कॅरिअर, स्टार्टअप, विदेश में पढ़ाई और रोजगार से जुड़े सवाल पूछे। स्वावलंब केंद्र की निदेशक प्रो. अंशु भारद्वाज ने कहा कि इस संवाद से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
महिला कॉलेज में छात्राओं को दी गई स्वरोजगार की प्रेरणा
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि छात्राएं अपने सपनों को केवल नौकरी तक ही सीमित न रखें। खुद के काम से आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी रोजगार दिया जा सकता है।
अर्चना त्रिपाठी ने सरकार की उद्यम संबंधी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। योगाचार्य राजेश ने योग को व्यवसाय बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम का प्रबंधन प्रो. अंशु भारद्वाज ने संभाला। संयोजन प्रो. कोकिला मलिक ने तो संचालन पायलट प्रो. शमशेर भंडेरी ने किया।
इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीनाक्षी सांगवान और उपप्राचार्य प्रो. सतीश कुमार भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत एनसीसी की छात्राओं ने किया।