फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिठाला-कुंडली मेट्रो परियोजना को मिली रफ्तार, बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए टेंडर जारी

Sun, 19 Jul 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में सड़क किनारे ​स्थित बिजली के तार। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रिठाला-कुंडली-नाथूपुर मेट्रो रेल परियोजना अब जमीन पर तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। परियोजना के महत्वपूर्ण चरण के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कुंडली बॉर्डर से टीडीआई मॉल तक आने वाली बिजली लाइनों के स्थानांतरण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। लाइन स्थानांतरण के साथ ही मेट्रो कॉरिडोर पर पिलर और स्टेशनों के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
मेट्रो परियोजना के तहत 33 केवी सबौली लाइन के अलावा 13 अन्य 11 केवी फीडर लाइनों को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाना है। लाइनों का यह कार्य उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की निगरानी में कराया जाएगा। टेंडर के अनुसार 28 जुलाई को प्री-बिड बैठक आयोजित होगी, जबकि 17 अगस्त तक इच्छुक एजेंसियां अपनी बोलियां जमा कर सकेंगी। चयनित एजेंसी को यह कार्य 18 माह के भीतर पूरा करना होगा।
विज्ञापन

रिठाला-कुंडली-नाथूपुर रेड लाइन विस्तार परियोजना के लिए नरेला से लेकर प्याऊ मनियारी और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे उन स्थानों की पैमाइश और मार्किंग पहले ही पूरी की जा चुकी है, जहां मेट्रो के पिलर और स्टेशन बनाए जाने हैं। बिजली लाइनें हटने के बाद निर्माण एजेंसियों को निर्बाध रूप से कार्य शुरू करने में सुविधा मिलेगी।
करीब 6,230 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को केंद्र सरकार ने दिसंबर 2024 में मंजूरी दी थी। दिल्ली सीमा से आगे हरियाणा में कुंडली और नाथूपुर में दो मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। सोनीपत में लगभग 2.72 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे सोनीपत को पहली बार दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से सीधा जुड़ाव मिलेगा।
विज्ञापन

मेट्रो परियोजना के पूरा होने से कुंडली, राई और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और लाखों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से दिल्ली-एनसीआर के बीच आवागमन आसान होगा, वहीं औद्योगिक निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें