फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों की बुझेगी प्यास, विधायक ने तीन ग्राम पंचायतों को दिए वाटर टैंकर

Sun, 19 Jul 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के गांव अगवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में वाटर टैंकर वितरण के दौरान ग्रामीणों सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। गांव अगवानपुर के पंचायत घर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने ग्राम पंचायत अगवानपुर, पांची जाटान और खुबडू को तीन वाटर टैंकर वितरित किए। कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि पंचायतों को उपलब्ध कराए गए वाटर टैंकर पेयजल आपूर्ति के साथ अन्य आवश्यक कार्यों में भी उपयोगी साबित होंगे। विशेषकर गर्मी और पानी की कमी के समय इनका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गांव विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती के साथ जुड़ सकें।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिला परिषद और सरकार भविष्य में भी जनसेवा और ग्रामीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी। अगवानपुर के सरपंच मंजीत कुमार ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामचंद्र, खुबडू के सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, जिला पार्षद सतीश गुलिया, ब्लॉक समिति सदस्य बादल, विजय, पूर्व सरपंच मेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें