फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी दिलाने में क्रांतिकारियों ने दी प्राणों की आहुति : जैन

Mon, 23 Mar 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की ऋ​षि कॉलोनी में लगे ​​शिविर के दौरान रक्तदाता को प्रोत्साहित करते निवर्तमान मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ऋषि कॉलोनी में सोमवार को शहीदी दिवस पर क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइटस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर में रोटरी ब्लड बैंक की ओर से डाॅ. प्रिया की देखरेख 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जैन ने कहा कि देश को आजाद कराने में क्रांतिकारियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचार अपने जीवन में शामिल करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने कहा कि युवाओं को क्रांतिकारियों के पद चिह्नों पर चलकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अनुज शर्मा, महासचिव संध्या सिंह, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण कुकरेजा, लाडली शर्मा, सुमन लता, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें