फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : शराब पीने के बहाने बुलाया, बेसुध हुआ तो पहले पेचकस मारा फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव

Mon, 05 Jan 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी साजिद। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनीपत। गांव निवाड़ा, बागपत (यूपी) निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु हत्याकांड की परतें खुलने के साथ ही खौफनाक साजिश सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ईदगाह कॉलोनी सोनीपत निवासी हिस्ट्रीशीटर समीर और उसके भाई साजिद ने शराब पीने के बहाने आशु को बहालगढ़ बुलाया। यहां सरोवर पोर्टिको होटल के नजदीक उसे पहले शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया तो पेचकस मारकर हत्या कर दी। शिनाख्त न हो इसलिए पेट्रोल डालकर शव जला दिया था।
विज्ञापन

प्रोडक्शन वारंट पर लिए साजिद ने बताया कि आस मोहम्मद उसका साढ़ू था। आशु की पत्नी शबाना उसकी पत्नी आपस में बहनें हैं। शबाना और उसके भाई समीर के लंबे समय से अवैध संबंध थे। आशु को इस बात का पता चल गया था। वह इसका विरोध करता था। वहीं दोनों उससे छुटकारा पाना चाहते थे।
अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे आशु को रास्ते से हटाने के लिए शबाना, उसकी मां हलीमा और समीर ने साजिश रची थी। योजना के तहत 12 सितंबर को आशु को साजिद और समीर ने बहालगढ़ बुलाया। उसकी हत्या के लिए पेचकस और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने के उद्देश्य से वे पेट्रोल साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद खुला था हत्याकांड
कुंडली क्राइम यूनिट की एक जनवरी को मुरथल क्षेत्र में ईदगाह कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर समीर से मुठभेड़ हुई थी। इसमें समीर के पैर में गोली लगी थी जबकि उसका भाई साजिद पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों ने 12 सितंबर को आस मोहम्मद उर्फ आशु की हत्या कर शव जलाने की बात कबूल की थी। तीन माह पूर्व जब आशु का शव मिला था तब शिनाख्त नहीं होने पर उसका हिंदू रीति-रिवाज से पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया था।


मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समीर अभी अस्पताल में भर्ती है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हथियार, पेट्रोल की खरीद और घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत।

फोटो :27: सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी साजिद। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें