फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्राचार्य को झांसे में लेकर सोने के कंगन ठगे

विज्ञापन
ठगी की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता और उनकी पत्नी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सेक्टर-12 में रहने वाली सेवानिवृत्त स्कूल प्राचार्य को झांसे में लेकर दो युवकों ने उनके सोने के कंगन ठग लिए। वारदात के समय घर में मौजूद उनके पति सीनियर अधिवक्ता केएल पसरीजा को शक हुआ तो वह अंदर चले गए। जिस पर युवक फरार हो गए। इससे सेवानिवृत्त प्राचार्य की अंगूठी व बालियां ठगी से बच गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 के रहने वाले सीनियर अधिवक्ता केएल पसरीजा ने बताया कि चोट लगने के चलते वह घर पर रहते हैं। मंगलवार को वह तथा उनकी पत्नी राज पसरीजा घर पर थे। इसी दौरान दो युवक आए। उन्होंने कहा कि वह केमिकल से फर्श व आभूषण तक की सफाई कर देते हैं। उन्होंने उन्हें फर्श साफ कर भी दिखाया। इसी बीच उन्होंने राज पसरीजा के आभूषण साफ करने की बात कही। उन्होंने बर्तन में पानी में डालकर केमिकल डाल दिया। साथ ही राज पसरीजा के हाथों के सोने के कंगन निकाल लिए। उसके बाद वह बर्तन को लेकर रसोई में चले गए। जिस पर अधिवक्ता केएल पसरीजा को शक हो गए। जब वह उनकी पत्नी की अंगूठी व कानों की बालियां भी केमिकल में डालने को मांग रहे थे तो उन्होंने अंदर जाकर उन्हें मना कर दिया। जिस पर युवक तेजी से बाहर निकल गए। उनके जाने पर बर्तन में देखा तो कंगन नहीं थे। जिस पर वह बाहर आए तो वह जा चुके थे। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाहरी के स्कूल से सेवानिवृत्त हैं राज पसरीजा
ठगी का शिकार हुई राज पसरीजा नाहरी के राजकीय स्कूल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके हाथों में करीब ढाई तोले के दो कंगन थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें