फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने बैठक कर उठाई लंबित मांगें

Sun, 05 Oct 2025 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित पुलिस लाइन में बैठक के दौरान मौजूद जिला पुलिस सेवानिवृत्त
विज्ञापन
सोनीपत। जिला सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी संगठन की लंबित मांगाें पर मासिक बैठक गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जयपाल खोखर ने की। उन्हाेंने सरकार व अधिकारियों से मांग की है कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

प्रधान जयपाल खोखर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का मेडिकल भत्ता 3000 रुपये किया जाए। 65 व 70 वर्ष में 10 से 20 फीसदी की पेंशन बढ़ोतरी की जाए। सभी बीमारियों मेें कैशलेस सुविधा बिना शर्त लागू की जाए। पेंशनरों के आश्रितों को एलटीसी सुविधा दी जाए। कोरोना काल में 18 माह का रुका डीए ब्याज सहित दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे यात्रा में पुन: छूट प्रदान की जाए।
पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग का पूर्ण लाभ दिया जाए। बैठक में जगदीश मोर, बिजेंद्र सिंह, कंवर सिंह, बलजीत, भगत सिंह, हरपाल, रणधीर सिंह, राजपाल, ईश्वर दहिया, हवा सिंह, धर्मपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें