सोनीपत। सुपर-100 के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के 2243 में से 401, जबकि सोनीपत में 89 में से 14 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। चयनित विद्यार्थी अब 25 मई तक अभिभावकों के साथ कुरुक्षेत्र में बनाए गए केंद्रों पर दस्तावेज जमा करवाने होंगे। यहां विद्यार्थियों को दो साल तक कक्षा 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट व जेईई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के रहने व खाने का प्रबंध शिक्षा विभाग करेगा।
सुपर-100 के प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित हुए प्रदेश के 2243 व जिला के 89 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र में 29 अप्रैल से 7 मई तक तीन चरणों में हुई दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लिया। प्रत्येक चरण 3-3 दिन का रहा। परीक्षा के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं कुरुक्षेत्र के बरना में बनाए गए केंद्र पर 25 मई से प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही उन्हें केंद्र में दस्तावेज लेकर सुबह 9 बजे अभिभावकों के साथ उपस्थिति रहना होगा।
जरूरी दस्तावेज
-आधार कार्ड व एक फोटो प्रति
-परिजनों के आधार कार्ड की फोटो प्रति
-विद्यार्थी के तीन, अभिभावकों के दो पासपोर्ट साइज फोटो
-10वीं कक्षा की प्रोविजिनल अंक तालिका
-स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
-वास्तविक जाति प्रमाण पत्र व एक फोटो प्रति
-परिवार पहचान पत्र व बैंक अकाउंट नंबर की दो फोटो प्रति
जिला में इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
-अदिति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
-अंकित, जवाहर नवोदय विद्यालय, बुटाना, मुंडलाना
-भव्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, सोनीपत
-कैफ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधलान, खरखौदा
-कल्पना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोल, मुंडलाना
-केशव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
-खुशी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पुरखास, गन्नौर
-लक्षित सिंह, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, सोनीपत
-लवप्रीत, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
-प्रिंस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां, खरखौदा
-प्रिंस कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय, बाजिदपुर सबौली, राई
-राखी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भांवर, कथूरा
-सानिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
-सुनाक्षी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू, खरखौदा
प्रदेश में जिला अनुसार चयनित विद्यार्थी
अंबाला - 10
भिवानी - 34
चरखी दादरी - 08
फरीदाबाद - 15
फतेहाबाद - 33
गुरुग्राम - 27
हिसार - 42
झज्जर - 07
जींद - 42
कैथल - 29
करनाल - 12
कुरुक्षेत्र - 12
महेंद्रगढ़ - 13
नूंह मेवात - 03
पलवल - 03
पंचकूला - 09
पानीपत - 18
रेवाड़ी - 11
रोहतक - 12
सिरसा - 31
सोनीपत - 14
यमुनानगर - 16
कुल - 401
सुपर-100 के दूसरे चरण के जारी परीक्षा परिणाम में जिला के 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। परीक्षा में जिलाभर के विभिन्न विद्यालयों से 89 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। चयनित विद्यार्थियों को दो साल के लिए कुरुक्षेत्र स्थित केंद्र पर नीट व जेईई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को 25 मई को अपने दस्तावेजों के साथ केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इसी दिन से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत