फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्मों और मीट मार्केट में मुर्गे-मुर्गियां लाने पर रोक

विज्ञापन
पशुपालन विभाग में अधिकारियों संग बैठक करते उपनिदेशक मुख्यालय डॉ. सुखदेव राठी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते अलर्ट जारी करने के साथ ही सभी पशु चिकित्सालयों में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले के पोल्ट्री फार्मों और मीट मार्केट में मुर्गे-मुर्गियां को लाने पर रोक लगा दी गई है। मुर्गी फार्म व मीट मार्केट में संचालकों को मास्क लगाने और ग्लब्स पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पोल्ट्री फार्मों के अंदर जाने के लिए संबंधित व्यक्ति को पीपीई किट पहनना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पशुपालन विभाग के जिला कार्यालय परिसर में उपनिदेशक मुख्यालय डॉ. सुखदेव राठी ने जिलेभर के वेटनरी सर्जन की बैठक ली। इस दौरान बर्ड फ्लू को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता जिला उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र नैन ने की। इस दौरान कहा गया कि हर पोल्ट्री फार्म व मीट की दुकानों पर पशु चिकित्सक नजर रखेंगे, जिसके लिए 25 टीमों का गठन किया है। यह टीमें लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करेंगी। संदिग्धता पर पक्षियों का टेस्ट भी करेंगी। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। हरियाणा में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। जिले में बर्ड फ्लू न फैले, इसके लिए उपनिदेशक मुख्यालय डॉ. सुखदेव राठी ने सभी पशु चिकित्सकों को अलर्ट रहने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर पोल्ट्री बर्ड में यह बर्ड फ्लू की बीमारी आ जाती है तो उससे प्रमुखता से निपटना है। इसके लिए सभी 25 टीमों को हर समय तैयार रहना है। हर टीम में पांच सदस्य होंगे। वह जिले के लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे। अगर बर्ड फ्लू का कोई संदिग्ध पक्षी मिलता है तो उसकी जांच पीपीई किट पहन कर करें। इसके लिए सोनीपत में राज्य स्तरीय लैब स्थापित है। साथ ही इसकी जानकारी वन्य जीव प्राणी विभाग को भी दें और पोल्ट्री फार्मों व मीट मार्केट में भी निगरानी रखें।
विज्ञापन

डॉ. सुखदेव ने कहा कि बर्ड फ्लू मुर्गियों से मनुष्य में नही फैलता। अंडे व मीट को 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट तक उबाल कर खाने से बर्ड फ्लू का वायरस खत्म हो जाता है और यह खाने के लिए सुरक्षित हो जाता है। वहीं, जिला उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र नैन ने कहा कि जिले में पोल्ट्री फार्म के मालिक अपने फार्म पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पक्षी को ठंड से बचाव, खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। फीड में विटामिन की मात्रा बढ़ाएं। इस पर सभी पशु चिकित्सक को विशेष नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें