फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठप हो चुकी 600 फुट लंबी सीवर लाइन बदली जाएगी, तीन कॉलोनियाें को होगा फायदा

Sat, 02 Aug 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के दहिया कॉलोनी के पास सीवर के मैनहोल पर लगाए गए पंप सेट का निरीक्षण करते मेयर
विज्ञापन
सोनीपत। कालूपुर, कीर्ति नगर व दहिया कॉलोनी की सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठप हो चुकी 600 फुट लाइन बदली जाएगी। लाइन बदलने तक पंप सेट के जरिए सीवर का पानी बाईपास करके ककरोई रोड स्थित सीवर लाइन में डाला जाएगा।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने पार्षद मोनिका नागर, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा व कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा के साथ मौका देखने के बाद यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन काॅलोनियों में कई माह से सीवर जाम की समस्या चल रही है, मशक्कत के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा था। राजीव जैन ने बताया कि पुलिस लाइन के पीछे प्रगति नगर में रोजाना हो रहे सीवर जाम से निपटने के लिए भी एक पंप रखवाया जाएगा। जिससे विशेषकर बारिश के दिनों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें