फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिवाली पर दूसरी पाली में बंद रहेंगे आरक्षण काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिवाली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने आरक्षण काउंटरों के संचालन समय में बदलाव किया है। 8 नवंबर को सोनीपत, गन्नौर और गोहाना रेलवे स्टेशनों पर दूसरी पाली में आरक्षण काउंटर बंद रहेंगे। यात्री सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही काउंटरों से आरक्षित टिकट बनवा सकेंगे, जबकि दोपहर 2 से रात 8 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन


पिछले साल भी दिवाली पर दिल्ली मंडल के आरक्षण केंद्रों के संचालन में बदलाव किया गया था। इस बार भी वही व्यवस्था लागू की गई है। इससे दोपहर बाद जरूरी यात्रा के लिए टिकट बनवाने पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे यात्रियों को पहली पाली में ही टिकट आरक्षित कराना होगा। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, दिवाली के त्योहार को देखते हुए 8 नवंबर को आरक्षण काउंटरों के समय में बदलाव किया गया है। यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले काउंटरों के निर्धारित समय का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें