फोटो 19- सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों की पुरानी अंडरग्राउंड केबल को बदल
गन्नौर। नगर पालिका रेलवे रोड स्थित देवीलाल चौक से जीटी रोड तक स्ट्रीट लाइट की पुरानी अंडरग्राउंड केबल को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इसके पूरा होने के बाद स्ट्रीट लाइट की रोशनी में न केवल सुधार होगा, बल्कि बिजली की खपत में भी कमी आएगी। केबल दबाने के बाद फुटपाथ को पक्का करवाकर सुंदरीकरण किया जाएगा।
ठेकेदार राजबीर ने बताया कि स्ट्रीट लाइट में पहले लगी खराब व पुरानी केबल को हटाकर अब नई अंडरग्राउंड डाली जा रही है। नगर पालिका के जेई अरविंद ने बताया कि यह कार्य सड़कों व फुटपाथ पर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।