फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विवि में लिफ्ट चालू, सड़कों के मरम्मत का इंतजार

Fri, 09 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उखड़
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डेढ़ साल बाद लिफ्ट की सुविधा सुचारु हो गई है। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अभी सड़कों के सुधार का इंतजार है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीचिंग एसोसिएशन डीक्रूटा के प्रधान डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों का संघर्ष आखिरकार डेढ़ साल के बाद रंग लाया है। डीक्रूटा ने आरोप लगाया है कि छात्रों व कर्मचारियों के लिए सड़क, पेयजल व कक्षाओं में मूलभूत सुविधाओं का अभी भी अभाव है। सभी वर्ग डेढ़ साल से विश्वविद्यालय प्रशासन से लिफ्ट चालू करवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के स्मार्ट कक्षाओं के एसी भी काफी समय से खराब हैं। कक्षाओं में उचित वेंटिलेशन न होने के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। सड़कें खस्ताहाल हो रही हैं। इन समस्याओं को विवि प्रशासन ने 15 दिन में सुधार करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात जस की तस है। काफी समय बीत चुका है वाटर टैंक को साफ नहीं किया गया है और न ही फिल्टर बदले गए हैं।

फोटो 22- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें