फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक महोत्सव मजबूत करते हैं आध्यात्मिक चेतना : दिवान

Mon, 27 Jul 2026 08:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गीता भवन मंदिर में आयोजित धार्मिक महोत्सव में संतों का आशीर्वाद लेते कांग्रेस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गीता भवन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक महोत्सव आयोजित हुआ। आचार्य विपिन वशिष्ठ के सान्निध्य में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को समाज में भाईचारा, सांस्कृतिक मूल्य और आध्यात्मिक चेतना मजबूत करने वाला बताया। महोत्सव में मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने आशीर्वाद दिया। हरिद्वार स्थित जगन्नाथ धाम के अर्णदास महाराज ने भी आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अमित बंधु के नेतृत्व में हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। इसके बाद हनुमान जी का पुष्पाभिषेक किया गया। वृंदावन से आए भजन गायक अभिषेक तिवारी ने भजन सुनाए। अंत में भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें