फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकता मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन : कमल

Thu, 16 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर में वा​र्षिक उत्सव पर लगाए गए भंडारे में
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान के महलाना रोड स्थित शिव शक्ति नारायणी मंदिर में बुधवार को माता नारायणी जयंती के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान रहे। पूजा-पाठ के बाद मंदिर समिति ने भंडारा लगाया।
विज्ञापन

कमल दिवान ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता व सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा समाजसेवा का यह गुण उन्हें अपने पिता पूर्व विधायक स्व. देवराज दिवान से मिला है। दिवान ने आह्वान किया कि लोग राजनीति से ऊपर उठकर एकता व भाईचारे को महत्व दें।
उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में जो भी योगदान बन सकेगा वह मंदिर को देंगे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
नारायणी माता की महिमा है अपरंपार : राजीव जैन
नगर निगम मेयर राजीव जैन ने नारायणी माता की पूजा-अर्चना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भजनों से नारायणी माता की महिमा का गुणगान किया। मेयर, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि नारायणी माता की महिमा अपरंपार है। अगर भक्त सच्चे दिल से भगवान शिव की पहली पत्नी सती का अवतार महासती नारायणी माता से मन्नत मांगते हैं तो उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। कार्यक्रम में करतार, नंदकिशोर, कृष्ण, रामकिशोर, रामनिवास, धर्मदास मौजूद रहे।

फोटो 12- सोनीपत के महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर में वार्षिक उत्सव पर लगाए गए भंडारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें