फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुबह राहत, दोपहर में तपिश ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। जिले में अधिकत 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे प्रदेश में सबसे कम गर्म रहा। रविवार को सुबह के समय हल्की ठंडक और तेज धूप के का मिला जुला असर देखने को मिला। दिन चढ़ते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


रविवार को सरगथल स्थित मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पूरे हरियाणा प्रदेश में सबसे कम रहा। तापमान में आए इस बड़े अंतर ने सुबह और दोपहर के मौसम में स्पष्ट बदलाव महसूस कराया। सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और सूरज निकलने के साथ ही मौसम में गर्माहट बढ़नी शुरू हो गई। सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडी हवाओं के कारण राहत महसूस हुई, लेकिन दोपहर तक धूप काफी तीखी हो गई।

बाजारों, मुख्य सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी के चलते लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें