फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सुधार से राहत, ग्राम विकास पर विशेष ध्यान : सैनी

Tue, 23 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :15: मुरथल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम को संबोधित करत - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को विकास और समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचाना है। विकास का प्रकाश अब गांव-गांव और शहर-शहर समान रूप से फैल रहा है। केंद्र सरकार का जीएसटी में सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

वह सोमवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के सभागार में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 72 महिला सांस्कृतिक केंद्र, 90 इनडोर जिम, 69 योग एवं व्यायामशालाएं, मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 सड़कें और 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट्स शामिल हैं, साथ ही उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें पोषण माह के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जीएसटी सुधार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार आमजन को सीधे लाभ पहुंचाते हैं। यह कदम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर है। खाने-पीने और रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी में छूट से आम आदमी को आर्थिक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने पर ही परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। प्रदेश में महिला सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से माताओं और बहनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है।
अब तक 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की तर्ज पर प्रदेश में जिम और योग-व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। उद्देश्य है कि युवा स्वस्थ रहें, नशे से दूर रहें और मजबूत हरियाणा के निर्माण में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पंचायत संस्थाओं को सशक्त बनाकर हरियाणा को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाएगा। ई-लाइब्रेरियों, स्वास्थ्य जांच शिविरों और डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह स्वास्थ्य शिविरों में समय-समय पर अपनी जांच कराएं, ताकि किसी गंभीर बीमारी का समय रहते पता चल सके।इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने सरकारी योजनाओं के लाभों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

फोटो :15: मुरथल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम को संबोधित करत- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें